JHARKHAND: पलामू के बाद खूंटी में राजस्व कर्मचारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

झारखंड अपराध
Spread the love

खूंटी। झारखंड के पलामू के बाद खूंटी जिले से भी रिश्वतखोर कर्मचारी की गिरफ्तारी की खबर सामने आ रही है। एसीबी रांची की टीम ने गुरुवार को खूंटी तहसील कार्यालय के कर्मचारी और राजस्व उप निरीक्षक अरविंद बिहारी दास को 5,000 रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित कर्मचारी ने हूटार गांव निवासी काली महतो से किसी कार्य के लिए 5,000 रुपये की मांग की थी। काली महतो ने इसकी जानकारी एसीबी को दी थी। अब एसीबी की टीम उससे पूछताछ कर रही है।