Jharkhand : डालटनगंज पुलिस लाइन में 2 जवानों की मौत, ये वजह आई सामने

झारखंड
Spread the love

पलामू (Jharkhand)। झारखंड के पलामू जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां के डालटनगंज पुलिस लाइन में 2 जवानों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही एसपी चंदन सिन्‍हा वहां पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक मृत जवानों के नाम जनार्दन सिंह और प्रकाश किरण है। दोनों जवान बिहार के आरा और लखीसराय के रहने वाले थे।

जानकारी के मुताबिक एक जवान की मौत हार्ट अटैक से हुई। दूसरे जवान की मौत बीमारी के कारण हुई है।

जानकारी मिलते ही एसपी चंदन सिन्हा और एसडीपीओ सुरजीत कुमार मौके पर पहुंचे। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्‍पताल भेजा गया।

दोनों जवानों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है। पोस्‍टमार्टम के बाद दोनों का शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।