अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद ने मनाया स्‍थापना दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद (झारखंड प्रदेश) का 30वां स्थापना दिवस पीपर टोली स्थित मदर इंटरनेशनल स्कूल के सिटी कार्यालय में 20 जून को मनाया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां जानकी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्‍ज्‍वल कर किया गया।

अथितियों का स्‍वागत एवं विषय प्रवेश परिषद की प्रदेश अध्यक्ष डॉ आभा झा ने किया। अध्यक्षता शुभद्रा चौधरी ने की। साहित्यिक सत्र का संचालन डॉ दिवाकर झा ने किया। कविता पाठ अनुपम श्री, प्रतिभा मिश्र, पुष्पा, प्रीता झा, अरबिंद कुमार झा ने किया। अध्यक्षता मिथिलेश कुमार मिश्र ने की।

अंतिम सत्र में झारखंड सरकार की नियोजन नीति में मैथिली शामिल कैसे हो, इसपर चर्चा हुई।। इसमें लेखानन्द झा, बाबूलाल झा, राजकुमार पोद्दार, गौतम चौधरी, मृत्युंजय झा ने विचार रखें। मुख्य वक्ता मिथिलेश कुमार मिश्र ने कहा कि मैथिल समाज के लोगों में राजनैतिक जागरुकता लाने की जरूरत है।

धन्यवाद रांची जिला अध्यक्ष चन्द्र नाथ झा ने किया। समस्त कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव अजय झा एवं सनत कुमार झा की महती भूमिका रही। कार्यक्रम में प्रदेश अध्‍यक्ष अमरनाथ झा, विलट पोद्दार, यतीन्द्र दास, राजेन्द्र जायसवाल, नवीन कुमार झा सहित सैकड़ों मिथिला समाज के लोग उपस्थित थे।