अल-कबीर पॉलिटेक्निक में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को दी गई विदाई

झारखंड
Spread the love

जमशेदपुर। अल-कबीर पॉलिटेक्निक में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। संस्थान के प्रांगण में 6 जून को अंतिम वर्ष (2020-23 बैच) के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह (Farewell-20) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने अंतिम वर्ष के छात्र- छात्राओं को भावभीनी विदाई दी।

कंप्‍यूटर साइंस एवं इंजी, द्वितीय वर्ष की छात्रा अर्फिया सिद्दकी और यांत्रिकी विभाग,  द्वितीय वर्ष के छात्र हर्ष राज ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्राचार्य वारिस सरवर इमाम ने विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारी समझने और आगे बढ़ने की सलाह दी।

प्राचार्य ने आशा जताई कि विद्यार्थी अपने कॉलेज में सिखाये गए हुनर और ज्ञान का इस्तेमाल सही दिशा में करेंगे। देश व समाज के सफल नागरिक बनेंगे। इस अवसर पर 2021 बैच के छात्र- छात्राओं ने वाक ऑफ़ ग्रेस कार्यक्रम की रंगीन प्रस्तुति दी।

अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को स्मृति-चिन्ह प्रदान किया गया। मुस्कान और शाज़िया (द्वितीय वर्ष) ने मनमोहक गीत पेश किया। जूनियर छात्र-छात्राओं ने खूबसूरत लघु- नाटिका प्रस्तुत किया।

इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के छात्र फरहान नसर ने अपनी शायरी से सभी का मनोरंजन किया। इलेक्ट्रीकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की छात्रा नसरीन जहां ने धन्यवाद दिया।

इस अवसर पर सभी विभागों के प्रमुख, वरिष्ठ व्याख्याता सहित संस्थान के गणमान्य लोग उपस्थित थे। विदाई समारोह का संचालन श्रीमती चंदना शर्मा व श्रीमति मेहनाज आफरीन के सफल निर्देशन में किया गया।