आनंद कुमार सोनी
लोहरदगा। मुखिया ने अंचल अधिकारी (सीओ) से लिखित शिकायत की थी। उसपर संज्ञान लेते हुए सीओ प्रज्ञा केंद्र पहुंचे। यह मामला झारखंड के लोहरदगा जिले के कुडू अंचल का है।
जानकारी के मुताबिक कुडू अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार को काकरगढ़ मुखिया ने लिखित शिकायत की थी। शिकायत में कहा था कि उनके मुहर और हस्ताक्षर का कोई अन्य व्यक्ति गलत तरीके से उपयोग कर रहा है। वैसे आवेदनों को चांदनी प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से अपलोड किया जा रहा है। अंदेशा है कि इसमें चांदनी प्रज्ञा केंद्र की मिलीभगत हो।
सूचना मिलने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी ने पुलिस बल के साथ संबंधित प्रज्ञा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। बताया जाता है कि इसमें कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। अब उस आवेदन पत्र की जांच की जा रही है, जिसमें मुखिया का फर्जी हस्ताक्षर है।
अब वैसे व्यक्तियों को नोटिस कर कार्यालय बुलाया जाएगा। उनसे पूछताछ की जाएगी कि आखिर किस व्यक्ति द्वारा यह हस्ताक्षर किया गया है। अंदेशा है कि एक रैकेट है, फर्जी मुहर एवं हस्ताक्षर के जरिए जाली प्रमाण पत्र बनाने की कोशिश कर रहा है। पूछताछ में इसका खुलासा हो जाएगा।