BAU : शहादत दिवस पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा

झारखंड
Spread the love

रांची। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (BAU) में भगवान बिरसा मुंडा की शहादत दिवस पर माल्यार्पण-सह-स्मरण कार्यक्रम का आयोजन 9 जून को किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह ने विवि के कृषि संकाय परिसर स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर बड़ी संख्या में विवि के वरीय पदाधिकारी, शिक्षक, वैज्ञानिक, कर्मचारी, आकस्मिक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवान बिरसा को श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बिरसा मुंडा की शहादत को स्मरण करते हुए कुलपति ने उन्हें जनजातीय सामाजिक जागरण के धरातल पर तत्कालीन युग का एकलव्य, भारत का महान देशभक्त एवं नायक बताया। डॉ सिंह ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अपने क्रांतिकारी चिंतन से 19वीं शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात किया। आदिवासियों को स्वच्छता का संस्कार सिखाया। शिक्षा का महत्व समझाया।

कुलपति ने शहादत दिवस के अवसर पर उनके नाम से स्थापित राज्य के एक मात्र कृषि विश्वविद्यालय के नव निर्माण से राज्य को कृषि विकास में अग्रणी बनाने का संकल्प दोहराया।

मौके पर पलामू प्रमंडल के पूर्व आयुक्त डॉ जटाशंकर चौधरी के अलावा विवि पदाधिकारियों में डॉ एमएस मल्लिक, डॉ सुशील प्रसाद, डॉ डीके शाही, डॉ पीके सिंह, डॉ एमके गुप्ता, डॉ जगरनाथ उरांव, डॉ एस कर्माकार, डॉ नरेंद्र कुदादा, ई डीके रुसिया, एचएन दास आदि भी मौजूद थे।