देशभर में मनाया जा रहा बकरीद, मस्जिदों में पहुंचे नमाजी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। गुरुवार को देश भर में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर सभी प्रमुख मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी जुटे हैं। राजधानी दिल्ली की प्रसिद्ध जामा मस्जिद में नमाजियों की भारी भीड़ जुटी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं दीं।

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आज़ाद पार्टी (डीपीएपी) प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद ने रेड क्रॉस मस्जिद में नमाज अदा की। उन्होंने कहा कि ये ईद पूरी दुनिया में मनाई जा रही है, आज का दिन हमें बार-बार याद दिलाता है- कुर्बानी, जिसने पैदा किया है, उनके लिए कुर्बानी और अपने मुल्क की हिफाजत करना…ये तमाम दुआएं आज के दिन की जाती हैं।

तमिलनाडु के कोयंबटूर में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की। राजस्थान के जयपुर, यूपी के लखनऊ, पटना, रांची, महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से बकरीद की नमाज अदा करने वाले लोगों की तस्वीरें सामने आई हैं।