रांची। सीसीएल से मुख्यालय के विभिन्न विभागों सहित पूरी कंपनी से जून, 2023 में 83 कर्मी रिटायर हुए। मुख्यालय सहित विभिन्न एरिया में समारोह आयोजित कर उन्हें विदाई दी गई।
मुख्यालय के विभिन्न विभागों में कार्यरत 5 कर्मी श्रीमती कुमुद देवी (कार्यालय अधीक्षक, सीसीएमसी विभाग); साधु चरण (वरीय लिपिक, ई एंड एम विभाग); श्यामली सेनगुप्ता (जूनियर डीईओ, अधिकारी स्थापना विभाग); पूनम देवी (माली, ग्रेड-II, नगर प्रशासन विभाग) रिटायर हुए।
कर्मियों को सीसीएल परिवार की ओर से मुख्यालय में ’सम्मान समारोह’ आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। जून में मुख्यालय सहित पूरे सीसीएल से 83 कर्मी रिटायर हुए, जिन्हें ससम्मान विदाई दी गई।
सम्मान समारोह के दौरान सेवानिवृत कर्मियों पर निर्मित शॉर्ट फिल्म (वीडियो क्लिप) का प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से कर्मियों ने अपने-अपने कार्य अनुभव एवं विचारों को व्यक्त किया।
महाप्रबंधक (कार्मिक एवं औ.सं./भर्ती/समाधान), सुश्री रश्मि दयाल ने सभी रिटायर हुए कर्मियों को जीवन की दूसरी पाली के लिए शुभकामनाएं दी। उनके स्वस्थ जीवन की कामना की।
मंच संचालन विभागाध्यक्ष (कल्याण) श्रीमती रेखा पाण्डेय ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कल्याण विभाग के कर्मियों का विशेष योगदान रहा।