चाईबासा में 4 IED बम और 11 स्पाइक होल बरामद, नक्‍सली साजिश नाकाम

अपराध झारखंड
Spread the love

चाईबासा। झारखंड के चाईबासा जिले में नक्सलियों की बड़ी साजिश एक बार फिर नाकाम हो गई। सुरक्षा बलों ने सर्च अभियान में चार IED बम और 11 स्पाइक होल बरामद किया। लगातार तीसने दिन पुलिस को इस तरह की सफलता मिली है।

जानकारी के मुताबिक टोंटो/गोईलकेरा थाना क्षेत्र में चाईबासा पुलिस, CoBRA, CRPF एवं जेजे द्वारा तुम्बाहाका जंगल क्षेत्र 1 जून को अभियान चलाया गया। इस क्रम में सुरक्षा बलों ने चार प्रशर आईईडी बम बरामद किया है। सभी आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है। बरामद आईईडी में 50 किलो का एक, पांच किलो का एक, आठ-आठ किलो के दो शामिल थे।

चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ क्षेत्र में लगातार सर्च अभियान जारी है

जानकारी हो कि 31 मई को कोल्हान जंगल से 7 आईईडी बम बरामद कर सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया है। सभी आईईडी को डिफ्यूज कर दिया गया है। रास्ते में गढ़डा करके लोहे का रड और तीर लगाया गया था जिसे सुरक्षा बलों के द्वारा नष्ट कर दिया गया।

गत 29 मई को टोंटो थाना अंतर्गत थाना क्षेत्र के जंगल में लगाए गए चार IED बम को बरामद किया है, जिसे जवानों ने मौके पर नष्ट कर दिया। विस्फोटक सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाए गए थे। सुरक्षाबलों ने आइईडी बरामद किया। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर ही नष्ट किया गया।