Jharkhand Weather

वज्रपात से 10 लोगों की मौत, आधा दर्जन से अधिक झुलसे

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। दुखद खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। यहां वज्रपात की चपेट में आकर 10 लोगों की मौत हो गयी है। आधा दर्जन से अधिक लोग झुलस गये हैं।

बता दें कि पूर्वांचल में मानसून के आगमन के साथ ही भारी बारिश और वज्रपात से मौतों का सिलसिला भी शुरू हो गया है। शनिवार को वाराणसी, मीरजापुर, सोनभद्र समेत कई जिलों में मानसून ने दस्‍तक दिया।

देर शाम झमाझम बरसात के बीच बादलों की गरज चमक के साथ वज्रपात की चपेट में आने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं करीब आधा दर्जन लोग झुलस भी गए।

सर्वाधिक चार-चार मौतें गाजीपुर और सोनभद्र जिले में हुई हैं, तो वहीं दूसरी ओर जौनपुर और वाराणसी में एक-एक व्‍यक्ति की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हुई है।

शनिवार को सोनभद्र में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के भटौलिया गांव में विकास यादव (13), मांची थाना क्षेत्र के बांकी गांव में सीमा (25), बभनी के बरवाटोला (सतबहनी) गांव में रीतेश (छह), बभनी थाना क्षेत्र के डूमरहर गांव में प्रमिला (36) की वज्रात की चपेट में आने से मौत हो गई। 

गाजीपुर में मरदह थाना के देऊपुर गाई गांव में कुमकुम यादव (15), मंशा यादव (45), बगही बासी के पुरा गांव निवासी गुलशन राजभर (12), कटयालहंग में ममता यादव (18) की मौत हो गई। 

जौनपुर में खेतासराय के पोरई कलां गांव में श्रमिक दासी राजभर (60) की मौत हो गई। वहीं वाराणसी में बड़ागांव के खररिया तालुके विरांव ग्रामसभा के खपड़हवां मौजा में श्याम नारायण पटेल (54) की मौत हो गई।