रांची। फिरायालाल पब्लिक स्कूल में समर कैंप का आयोजन 15 मई से 17 मई तक किया जा रहा है। कैंप के पहले दिन 15 मई को कक्षा 3 से 9 तक के सभी बच्चों ने हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत में प्राचार्य नीरज कुमार सिन्हा ने की। उन्होंने कहा कि समर कैंप के आयोजन का मकसद पढ़ाई की एकरसता से हटकर बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग करना है। विद्यार्थियों के विविध रूप एवं क्षमताओं को प्रोत्साहित करना है।
समर कैंप के पहले दिन नॉन फायर कुकिंग, पॉटरी मेकिंग, टाई एंडडाई, जुंबा, एरोबिक्स, योग इत्यादि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नॉन फायर कुकिंग की इंचार्ज सुश्री इसरानी थी। इसमें उन्होंने बच्चोंसे वेज सैंडविच और फ्रूट सलाद बनवाया।
पॉटरी मेकिंग की इंचार्ज श्रीमती अंजलि थी। पॉटरी मेकिंग में बच्चों ने मिट्टी के छोटे-छोटे बर्तन बनाए। बहुत खुश हुए। कार्यक्रम में टाई एंडडाई का भी आयोजन हुआ इसकी इंचार्ज श्रीमती मुक्ता थी। बच्चों ने टाई एंडडाई से कई रंग और डिजाइन के कपड़े रंगे।
जुंबा कार्यक्रम का आयोजन शिक्षक अमित के निर्देशन में हुआ। इसमें बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी बहुत मज़ा आया। योग एवं एरोबिक्स चिन्मयी एवं शेफाली के निर्देशन में हुआ। इस सेशन को भी सभी ने इंज्वॉय किया। कार्यक्रम की रूपरेखा श्रीमती प्रेरणा मुंजाल (कनिष्ठ संकाय प्रभारी) ने बनाई थी। उनके मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम हुआ।