रांची की एंजेल मेरीना तिर्की ने जीता क्वीन्स ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म का ताज

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची की एंजेल मेरीना तिर्की ने क्वीन्स ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म का ताज जीता। मनीला (फिलीफिंस) में आयोजित ग्रांड फिनाले में एंजेल ने कई देशों को पछाड़ कर Queens Of International (Tourism 2023) का ताज देश का नाम कर लिया। प्रतियोगिता में जाने के पहले एंजेल ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी  मुलाक़ात की थी।

रांची के नामकोम की रहने वाली एंजेल मेरीना तिर्की इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म इंडिया -2023 में भारत का प्रतिनिधित्व करने फिलीपींस की राजधानी मनीला गयी थी। पिछले वर्ष भी झारखंड की बेटी एंजेल ने मिस यूनाइटेड नेशन अर्थ-2022 प्रतियोगिता जीतकर देश के साथ झारखंड का नाम रौशन किया था। इसके अलावे कई बड़े प्रतियोगिता भी जीत चुकी है।

एंजेल ने अपने करियर की शुरुआत 16 साल की उम्र में की थी। लगातार संघर्ष करते हुए 6 सालों से ग्लैमर इंडस्ट्री में है। अब तक कई खिताबें अपने नाम कर चुकी है। मॉडलिंग के अलावा एक्टिंग का भी शौक है। शुरुआत के दिनों में यूपीएससी की तैयारी करना चाहती थी, लेकिन किस्मत कहीं और ले आई।

वह बताती है कि उसे लोगों को नॉलेज शेयर करना पसंद है। इस सफलता के पीछे आर्मी ऑफिसर पिता अल्फ्रेड तिर्की और मां मगदाली तिर्की का साथ रहा है। यहां तक पहुंचने के लिए बहुत धैर्यता, परिश्रम और सकारात्मक सोच की जरूरत है। मैं हमेशा सकारात्मक सोच रखती हूं। यही मेरी सफलता का मूल मंत्र है।

रांची पहुंचने पर भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में युवा सोशल एक्टिविस्ट अनिल पन्ना ने बुके देकर एंजेल का स्वागत किया। अनिल ने कहा कि आदिवासी समाज, झारखंड और देश के लिए गर्व की बात है। छोटे शहरों से निकल कर ग्लैमरस के क्षेत्र में प्रतियोगिता जीतना एक सकारात्मक सोच को दिखाता है।

सैकडों की संख्या में पहंचे प्रशंसकों ने पारंपरिक रूप से ढोल नगाड़ों और पोस्टर बैनर के साथ एंजेल का स्वागत किया। स्वागत करने के लिए दोस्त और उनके गांव नगड़ी से भी कई रिश्तेदार भी पहुंचे थे।