पटना। इंटरनेशनल ब्राइडल रनवे शो सीजन 2 का मेगा ऑडिशन बिहार की राजधानी पटना (Patna) के दरोगा प्रसाद राय हॉल में हुआ। शो के डायरेक्टर दीपू राज, मैनेजिंग प्रमुख केशरी टायगर ने मेकअप आर्टिस्ट, मॉडल को खुद को प्रजेंट करने का मौका दिया।
मेकअप आर्टिस्ट में रंजिता रंजन, राधिका कुमारी, शोभा कुमारी, रोमी चंद्रा, अंजली कुमारी (नवादा), सुहानी कुमार, मोनिका कुमारी, पूजा कुमारी, डॉली गुप्ता, ऋचा मिश्रा, गगनदीप कौर, तनीषा राज, खुशबू मेहता, मधु कुमारी, सुलेखा कुमारी, नीतू कुमारी, प्रतिमा कुमारी, मेघा, शाजिया प्रवीण, अलका कुमारी, ममता गुप्ता, माला कुमारी है। शो का उद्देश्य अपनी संस्कृति और परंपरा से जुड़े रहना है।
![](https://dainikbharat24.com/wp-content/uploads/2023/05/image-53-1024x683.png)
इस समारोह के मुख्य अतिथि आइपीएस विकास वैभव थे। फैशन इवेंट्स कंपनी के ऑर्गेनाइजर दीपू राज ने बताया कि ऑडिशन में प्रतिभागियों को (प्रोफेशनल मेकअप, प्रोफेशनल फोटोशूट और एड शूट) का काम दिया गया। सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागी ने ऑडिशन दिया। इस शो के द्वारा भारतीय पहनावे और भारतीय संस्कृति को खास करके बढ़ावा दिया गया। इसीलिए शो का ‘ब्राइडल’ नाम दिया गया है।
जूरी मेंबर के रूप में दीपिका राजपूत, अश्विनी कुमार चौबे, हेमंत झा, पायल वर्मा थे। डांस ग्रुप रॉकी, प्रकाश राज, अक्षय गुप्ता, अनिका, आहना आनंद, सेवन फिंगर क्रॉस, फोटोग्राफी राहुल रॉय थे। शो में नृत्य, गायन भी हुआ। जल्द ही इंटरनेशनल ब्राइडल शो सीजन 2 का ग्रांड फिनाले पटना में होने जा रहा है।