रांची। मदर्स डे के उपलक्ष्य में नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (एनएचआरसीसीबी) की रांची महिला शाखा ने रांची के विभिन्न इलाकों में छाता का वितरण किया। इसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष प्रिया पोद्दार ने किया।
रांची के अपर बाजार, सेवा सदन, लालपुर, कडरू एवं अन्य जगहों में इस भीषण गर्मी से निजात के लिए ठेला एवं सब्जी लगाने वालों को बड़ा छाता दिया गया। इस दौरान लगभग 13 जरूरतमंदों को छाता प्रदान किया गया।
इस नेक पहल में ब्यूरो की महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती प्रिया पोद्दार, प्रदेश पदधारी कृति मारू, मोनिका जालान, निधि मोदी, सरिता बथवाल, पायल तुलसयान, अमृता साबू, डोली खेतावत, अनिता खिरवाल, रेखा अग्रवाल, सुषमा सिंह, पूनम नासरिया, नीतू गुप्ता भी मौजूद थीं।