अंजुमन इस्लामिया के नवनिर्वाचित पदधारियों ने ली शपथ, मुख्‍य अतिथि ने दी ये सलाह

झारखंड
Spread the love

कांके (रांची)। अंजुमन इस्लामिया कमेटी कोकदोरो इस्लामपुर की ओर से नवनिर्वाचित पदधारियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई। विगत 14 मई को हुए चुनाव में मोहम्मद मजीद अंसारी सदर, हजरत अंसारी नायब सदर, तबारक हुसैन सेक्रेट्री, मोहम्मद परवेज आलम नायब सेक्रेट्री, अफजल हुसैन खजांची, फिरदौश आलम ऑडिटर चुने गए थे। नवनिर्वाचित पदधारियों को अंजुमन निर्वाचन कमेटी के मुख्य संयोजक अफरोज आलम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

समारोह के मुख्य अतिथि ग्रामीण एसपी नौशाद आलम थे। उन्‍होंने सभी नवनिर्वाचित पदधारियों को बधाई दी। कहा कि नशापान और दहेज पर रोक लगाने में अंजुमन कमेटी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने पदाधिकरियों से वैचारिक मतभेद भुलाकर समाज हित में निर्णय लेने का आह्वान किया।

समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षाविद् डॉ अलीमुल्लाह अंसारी ने कहा कि इस्लाम में तालीम की बहुत अहमियत है। अल्लाह के रसूल हजरत मोहम्मद (स.) ने फरमाया कि इल्म हासिल करना हर मुसलमान पर फर्ज है। किसी भी समाज की प्रगति और विकास के लिए शिक्षित होना जरूरी है।

इसके अलावा ओरमांझी के पूर्व उपप्रमुख मुंतजीर अहमद रजा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, सेन्ट्रल अंजुमन इस्लामिया कांके के सदर हाजी अब्दुल रहमान, रांची अंजुमन मजलीसे आमला के सदस्य नूर आलम, पूर्व जिप सदस्य मोजिबुल अंसारी, ऑल झारखंड एकता मंच के सदर अशफाक खान, आदिवासी विकास परिषद कांके प्रखंड अध्यक्ष सुरेन्द्र लिंडा, समाजसेवी शकिल अंसारी सहित कई लोगों ने भी अपने विचार रखे। 

लगातार चौथी बार सदर पद निर्वाचित होने पर मजीद अंसारी भावुक मन से लोगों का आभार जताया। कहा कि समाज में फैल रही बुराईयों को रोकना हमारी प्राथमिकता होगी। नैतिक मूल्यों एवं परंपराओं को बरकरार रखते हुए समय के साथ आगे बढ़ना होगा। समय परिवर्तनशील है। समाज की प्रगति व तरक्की के लिए संगठि‍त होगर काम करना होगा। तभी समाज का भला हो सकता है।

मौके पर मुखिया उज्ज्वल पहान, अलीईमाम अंसारी, रुहुल अमीन, अजहर अंसारी, रिजवान अहमद, रेयाज अहमद, रकीब अंसारी, इम्तियाज अंसारी, फिरोज आलम, मास्टर कासीम, महताब अंसारी, आजाद अंसारी, झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष शेख सहाबुद्दीन, कांके सेन्ट्रल अंजुमन के सेक्रेट्री इरफान अंसारी, खजांची नुरुल होदा, सलामत अंसारी, मौलाना सफिउल्लाह, मोहम्मद चांद, सज्जाद अंसारी, समाजसेवी मोख्तार आलम, बाढू अंजुमन के सदर नईम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।