कांके (रांची)। अंजुमन इस्लामिया कमेटी कोकदोरो के सदर और सेक्रेट्री का चुनाव अंजुमन निर्वाचन कमेटी की देखरेख में हुआ। इसमें लगातार चौथी बार मजीद अंसारी सदर निर्वाचित हुए। उन्हें 449 मत प्राप्त हुए। दूसरे प्रत्याशी ईदुल अंसारी को 358 मत मिले।
सेक्रेट्री पद के लिए तबारक हुसैन को सर्वाधिक 409 मत प्राप्त हुआ। इनके प्रतिद्वंद्वी जावेद अख्तर को 160 मत मिले। इसके अलावा नायब सदर के पद पर हजरत अंसारी, नायब सेक्रेट्री परवेज आलम, खजांची अफजल हुसैन व ऑडिटर के पद पर फिरदौश आलम निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गए।
मतदान और मतगणना के लिए मदरसा इस्लामिया को केन्द्र बनाया गया था। पिठोरिया थाना पुलिस के जवान और निर्वाचन कमेटी के दर्जनों वोलेंटियर्स ने शांतिपूर्वक निर्वाचन कार्य व मतगणना सम्पन्न कराया।
नवनिर्वाचित सदर मजीद अंसारी ने कहा कि अंजुमन क्षेत्र में सामाजिक सुधार व शिक्षा पर जोर दिया जाएगा। दहेज व नशापान में रोक लगाने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
उन्हें रांची अंजुमन के सदर हाजी मोख्तार अंसारी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जावेद अख्तर अंसारी, वरीय समाजसेवी शकिल अंसारी, शेख सहाबुद्दीन सहित गणमान्य लोगों ने बधाई दी है।
चुनाव सम्पन्न कराने में मुख्य निर्वाचन आयुक्त अफरोज आलम, सहायक निर्वाचन पदाधिकारी अलीईमाम अंसारी, मोहम्मद अफरोज आलम, रुहुल अमीन, अजहर अंसारी, रिजवान अहमद, रेयाज अहमद, फिरोज आलम, खेमचन्द्र पहान, मुखिया उज्जवल पहान, कासीम अंसारी, महताब आलम, तस्लीम अहमद सहित दर्जनों वोलेंटियर्स की भूमिका रही।