Jharkhand : सरकारी स्‍कूलों के लिए नया टाइम टेबल जारी, शिक्षकों को ये निर्देश

शिक्षा झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड (Jharkhand) के सरकारी स्‍कूलों के लिए नया टाइम टेबल का आदेश शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने 30 मई को लागू कर दिया। इसमें शिक्षकों के लिए भी कई निर्देश दिए गए हैं। इसकी सूचना सचिव ने जिला शिक्षा पदाधिकारी और जिला शिक्षा अधीक्षकों को भी दी है।

जारी आदेश में सचिव ने लिखा है कि पत्र (संख्या 922, दिनांक 15.03.2022) में आंशिक संशोधन कि‍या गया है। वर्तमान परिदृश्य को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी विद्यालय एवं सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों के शिक्षण में खेल एवं शारीरिक शिक्षा संबंधी गतिविधियों को सम्मलित करने के लिए आदर्श दिनचर्या (Standard Daily Routine) तैयार किया गया है।

नई शिक्षा नीति-2020 के आलोक में बच्चों के अधिगम में सुधार, सर्वांगीण विकास, उनके बौद्धिक स्तर को ऊंचा करने और उनके सीखने (Learning) के लिए अधिक समय उपलब्ध कराने के लिए इसे तैयार किया गया है।

यह कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय, मॉडल विद्यालय एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय में भी लागू होगा।

कक्षा संचालन के लिए आदर्श दिनचर्या प्रत्येक कार्यदिवस में प्रातः 8.45 बजे विद्यालय प्रबंधन द्वारा लंबी घंटी (Long Bell) लगाना सुनिश्चित करेंगे। इस तरह ग्रीष्मकालीन कक्षाओं के समय यथा 1 अप्रैल से 30 जून में प्रातः 6.45 बजे लंबी घंटी (Long Bell) लगायी जाएगी।

प्रत्येक कक्षा के बाद छोटी घंटी लगाना सुनिश्चित करेंगे। प्रातःकालीन प्रार्थना सभा क्रियाकलाप का समय प्रातः 9 से 9.15 होगा। ग्रीष्मकालीन कक्षाओं के समय यथा 01 अप्रैल से 30 जून में प्रातःकालीन प्रार्थना सभा 7 बजे 7.15 बजे तक होगा।

प्रातःकालीन प्रार्थना सभा की अवधि 15 मिनट की होगी। विद्यालय की प्रार्थना सभा में सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति अनिवार्य है।

प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में ये होगा

प्रार्थना गीत

हिन्दी :- तुम्ही हो माता पिता तुम्ही हो/ हमको मन की शक्ति देना/ इतनी शक्ति हमें देना दाता/ ऐ मालिक तेरे बंदे हम /दया कर दान विद्या का/तू ही राम है तू रहीम है/ सरस्वती वंदना इत्यादि।

English :-Give me oil in my lamp/Like a sun flower/ Praise him Praise him/ We shall overcome/ God’s love is so wonderful, All things bright and beautiful etc.

राष्ट्रीय गीत

‘वंदे मातरम.. ’

छात्र शपथ/संविधान की प्रस्तावना

हिन्दी- “हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण …….. और आत्मार्पित करते है।”

अंग्रेजी- “WE, THE PEOPLE OF INDIA ………

आज का सुविचार

प्रतिदिन के मुख्य समाचार

झारखंड शैक्षिक अनुसंधान परिषद् द्वारा प्रतिदिन उपलब्ध कराये जाने वाले मुख्य समाचार को अनिवार्य रूप से दी गई समय सारणी के अनुसार बच्चों को उपलब्ध कराया जाए। जिसे बच्चों द्वारा ही प्रातःकालीन सभा में प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रश्नोत्तरी

प्रश्‍नोत्तरी में बच्चों द्वारा बच्चों से प्रश्न किया जाएगा। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान परिषद् द्वारा प्रतिदिन उपलब्ध कराये जाने वाले प्रश्नों को अनिवार्य रूप से दी गई समय सारणी के अनुसार प्रश्नोत्तरी के लिए बच्चों को उपलब्ध कराया जाए।

राष्ट्रीय गान

“जन-गण-मन अधिनायक… जय हे”

कक्षाओं का संचालन

सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतीवार एवं शुक्रवार

बुधवार और शनिवार

शिक्षकों के लिए निर्देश

प्रत्येक सप्ताह दो दिन पहली घंटी में बुधवार एवं शनिवार को पीटी/ ड्रील/ एरोबिक्स/योग/ नुपूर/ योगा/ दिमागी कसरत वाली प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया जाना है।

विद्यालय अवधि पूर्ण होने के बाद ईश्वर को एक अच्छे दिन के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया जाएगा।

विद्यालय की दिनचर्या में बुधवार एवं शनिवार को शारीरिक स्वास्थ्य (Physical Health) को बढ़ावा देने के लिए एक घंटी दिया जाएगा। इस समयावधि में पी.टी./ड्रील / एरोबिक्स / योग इत्यादि गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। विद्यालय प्रबंधन उक्त गतिविधि में विद्यालय के सभी शिक्षकों को शामिल होना सुनिश्चित करेंगे।

सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक/ प्रभारी प्रधानाध्यापक दैनिक कक्षाओं संचालन के लिए निर्धारित घंटियों में छठी एवं सातवी घंटी में विभिन्न वर्गों के लिए सप्ताह में दो दिन खेल की घंटी और शुक्रवार/शनिवार में से किसी एक दिन एक घंटी पुस्तकालय के लिए रखेंगे।

कक्षा 1 में शिक्षक बच्चों के साथ नुपूर-स्कूल रेडिनेस पैकज की खेल गतिविधियों को प्रतिदिन कराना सुनिश्चित करें।

‘योगमय झारखंड’ कार्यक्रम के अन्तर्गत सभी विद्यालय को योग गतिविधियों का आयोजन करना है। जैसे कि विद्यालय शिक्षा में योग को बहुत ही लाभदायक माना गया है, इससे विद्यार्थियों के मनो-मस्तिस्क में स्थिरता आती है। अध्ययन में ध्यान केन्द्रित करने में सहायक होती है।

अतः विद्यालय में योग गतिविधि को आदर्श दिनचर्या में शामिल किया जाना है। विद्यालयों द्वारा बुधवार एवं शनिवार को अनिवार्य रूप से योग संबंधी गतिविधियों का आयोजन दी गई समय-सारणी के अनुसार किया जाए।