कोकर व्यापार संघ के अध्यक्ष बने जयदेव धूत, विपिन वर्मा सचिव चुने गए

झारखंड
Spread the love

मुख्य चुनाव पदाधिकारी रतन अग्रवाल और सह चुनाव पदाधिकारी जय प्रकाश भल्ला ने की घोषणा

रांची। रविवार को कोकर व्यापार संघ की आयोजित बैठक में सत्र 2023-2025 के लिए अध्यक्ष और सचिव की घोषणा हुई। इसमें जय देव धूत अध्यक्ष और विपिन वर्मा सचिव चुने गए। चुनाव पदाधिकारी रतन लाल अग्रवाल और जय प्रकाश भल्ला ने अध्यक्ष और सचिव की घोषणा की।

घोषणा के दौरान पूर्व अध्यक्ष संजीव विजयवर्गीय,  प्रमोद सिंघानिया, वीरेंद्र प्रसाद, सुभाष अग्रवाल, सोनू मिश्रा उपस्थित रहे। मुख्य चुनाव पदाधिकारी रतन लाल अग्रवाल ने कहा कि, सत्र 2023-2025 के लिए वार्षिक आम चुनाव के पश्चात अध्यक्ष के लिए एक नाम और सचिव के लिए दो नाम आए थे। इनमें अध्यक्ष के लिए जय देव धूत और सचिव के लिए विपिन वर्मा और संतोष अग्रवाल ने नामांकन किया था।

सह चुनाव पदाधिकारी जय प्रकाश ने कहा कि, सर्वसम्मति से घोषणा हुई है। तीन नाम के अलावा किसी ने नामांकन नहीं भरा। निर्विरोध अध्यक्ष बनने के बाद जयदेव धूत ने कहा कि, संघ व्यापारियों की सक्रियता को देखते हुए कार्य करेगा।

उन्होंने कहा कि, यह सबसे पुरानी संस्था है।  इसकी कड़ी कैसे और भी मजबूत हो, इसपर हमें काम करना है। नव नियुक्त सचिव विपिन वर्मा ने कहा कि, संघ ने सदैव व्यापारियों को एक करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि सचिव के तौर पर मैं सदैव संघ और व्यापारियों के हित में कार्य करूंगा।