इमरान खान की बिगड़ी तबीयत, हालत नाजुक, अस्पताल में कराये गए भर्ती

दुनिया
Spread the love

पाकिस्तान। इस समय की बड़ी खबर पाकिस्तान से आ रही है। यहां राजनीतिक स्थिति संकटपूर्ण बनी हुई है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान की तबीयत बिगड़ गई है।

उनकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया GeoJews के मुताबिक इमरान के पेट में पिछले दिन से ही दर्द हो रहा था, जिसके चलते उन्हें शौकत खानम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके कई टेस्ट कराए जा रहे हैं।