चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने ली पहाड़ों पर चढ़ने और इसका लुत्‍फ उठाने की ट्रेनिंग

झारखंड
Spread the love

  • सूर्योदय से पहले उठाना सेहत के लिए लाभदायक : पंकज मक्कड़

रांची। दी इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की रांची शाखा ने 14 मई को पिठोरिया पहाड़ी पर चार्टर्ड एकाउंटेंट्स के लिए ‘एडवेंचर हाईकिंग’ का आयोजन किया। सुबह-सुबह पिठोरिया पहाड़ी पर 120 चार्टर्ड एकाउंटेंट्स और उनके परिवार के सदस्य हेल्थ फ्रिक्स के सहयोग से पहाड़ों पर चढ़ने और इसका लुत्‍फ उठाने की ट्रेनिंग ली। इसमें भाग ले रहे चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने पिठोरिया पहाड़ी से सूर्योदय को भी देखने का आनंद लिया।

इस अवसर पर इंस्टिट्यूट की रांची शाखा के अध्यक्ष पंकज मक्कड़ ने कहा कि हर मनुष्य की तरह हम प्रोफेशनल्स के लिए शारीरक स्वाथ्य महत्वपूर्ण है। इसके लिए सुबह जल्दी से जल्दी उठने की आदत लाभप्रद है। यदि हम रोज सुबह सूर्योदय से पहले उठते हैं और योग प्राणयाम, पैदल यात्रा और साइकिलिंग को अपने दैनिक रूटीन में महत्वपूर्ण स्थान देते हैं तो हम काफी हद तक रोग और मानसिक दबाव से मुक्ति पा सकते हैं।

इंस्टिट्यूट की रीजनल काउंसिल सदस्य मनीषा बियानी ने इस एडवेंचर हाईकिंग में भाग ले रहे प्रतिभागियों को दिए गए नंबरों पर लकी ड्रा निकला। उन्हें सम्मानित किया।

रांची शाखा की उपाध्यक्षा श्रद्धा बागला, सचिव निशांत मोदी, झारखंड चैंबर के पूर्व अध्यक्ष रंजीत गारोडिया और रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने भी इसमें भाग लिया। एडवेंचर हाईकिंग के आयोजन में कार्यक्रम के संयोजक अभिषेक केडिया और सह संयोजकों दीपक पटेल, आशीष राणासरिया और रविकांत समोटा का महत्वपूर्ण योगदान था।