Kidnap

बच्‍ची गई थी 10वीं की परीक्षा देने, शादी की नीयत से कर लिया अपहरण

बिहार अपराध देश
Spread the love

राजेश कुमार मिश्रा

गया। बच्‍ची 10वीं की वार्षिक परीक्षा देने गए थे। शादी की नीयत से उसका अपहरण कर लिया गया था। यह घटना गया जिले के महकार थाना के हथियावां में घटी थी।

जानकारी के मुताबिक हथियावां निवासी उतम कुमार ठाकुर ने इस मामले में 24 फरवरी, 2022 को लिखित आवेदन दिया। उसमें उन्‍होंने कहा कि 23 फरवरी, 2022 को उनकी पुत्री 10वीं की वार्षिक परीक्षा देने खिजरसराय स्थित यशवंत उच्च विद्यालय गई थी।

ठाकुर ने अपने आवेदन में कहा था कि बेलागंज के दरियापुर निवासी पंकज कुमार पासवान (पिता-परीक्षण पासवान) द्वारा इनकी पुत्री को शादी के नियत से अपहरण कर लिया गया है। खिजरसराय थाना द्वारा आवेदन पर थाना में कांड (संख्या- 76/22, दिनांक- 24.02.2022) दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

अनुसंधान के क्रम में 18 अप्रैल, 2023 को कांड के अभियुक्त पंकज कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में खिजरसराय थाना द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।