ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में टेबल टेनिस टूर्नामेंट, ये विजेता

झारखंड खेल
Spread the love

रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल (रांची) में इंटर हाउस टेबल टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें के चार सदनों शेक्सपियर हाउस, कीट्स हाउस, बायरन हाउस एवं इलियट हाउस ने हिस्‍सा लिया। कक्षा षष्ठी से आठवीं तक के खिलाड़ियों को ग्रुप ‘अ’ और कक्षा नवीं से बारहवीं तक के विद्याथियों को ग्रुप में रखा गया था।

लड़कों के ग्रुप ‘ए’ में प्रथम स्थान शेक्सपियर हाउस, द्वितीय स्थान कीट्स हाउस तथा तृतीय स्थान इलियट हाउस को प्राप्त हुआ। लड़कों के ग्रुप ‘बी’ में प्रथम स्थान शेक्सपियर हाउस, द्वितीय स्थान कीट्स हाउस और तृतीय स्थान इलियट हाउस को प्राप्त हुआ।

लड़कियों के ग्रुप ‘ए’ में प्रथम स्थान इलियट हाउस, द्वितीय स्थान बायरन हाउस तथा तृतीय स्थान शेक्सपियर हाउस को प्राप्त हुआ। लड़कियों के ग्रुप ‘बी’ में प्रथम स्थान कीट्स हाउस, द्वितीय स्थान शेक्सपियर हाउस और तृतीय स्थान बायरन हाउस को प्राप्त हुआ।

एकेडमिक डायरेक्टर डॉ सिमी मेहता ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल में राष्ट्रीय भावना निहित होती है। कोई भी विद्यार्थी अगर दिल से खेले तो वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम रौशन कर सकता है। विद्यालय स्तर पर ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में खेल भावना के प्रति जागरूता उत्पन्न करती है।

विद्यालय के प्राचार्य राज किशोर शर्मा ने कहा कि सभी को नित्य रूप से योग एवं खेल पर अवश्य ध्यान देना चाहिए इससे शरीर स्वस्थ रहता है।

विद्यालय के उप प्राचार्य केआर झा ने कहा कि खेल तन एवं मन दोनो को आंतरिक रूप से स्वस्थ एवं सुरक्षित रखता है। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

जूनियर विंग इंचार्ज रवि शेखर ने विजित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टूर्नामेंट को सफल बनाने में सीसीए इंचार्ज दिलीप कुमार एवं नवारुण सेनगुप्ता और खेल शिक्षकों राजाशीष सरकार, विशाल सिंह, संदीप सिंह ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित था।