झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने लगाए कल्‍पतरू के पौधे

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय के ब्रांबे स्थित परिसर में कंप्यूटर साइंस एवं अभियांत्रिकी विभाग के विद्यार्थियों ने कल्पतरू के पौधे लगाए। बढ़ते औद्योगिकरण और इलेक्ट्रॉनिक यंत्र हर साल वातावरण में 88,778 किलोग्राम CO2 उत्सर्जित करता है। इसके अधिकतम उपयोग से कार्बन उत्सर्जन, उर्जा खपत, इलेक्ट्रॉनिक कचरा के कारण पर्यावरण प्रदूषण बढ़ते हैं। इसे रोकने के लिए कंप्यूटर के विद्यार्थियों ने यह कदम उठाया है। 

कंप्यूटर साइंस एवं अभियांत्रिकी के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि ग्रीन आईटी के साथ-साथ में ग्रीन पर्यावरण बनाए रखना भी हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। बिना स्वस्थ पर्यावरण के स्वस्थ समाज व स्वस्थ जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती।

पौधरोपण के बाद जागरुकता अभियान चलाया गया। इसकी अगुवाई झारखंड के जाने माने पर्यावरण कार्यकर्ता निखिल मेहुल ने की। निखिल पर्यावरण संरक्षण के लिए अब तक 2100 से ज्यादा कल्पतरु वृक्षों का अंकुरण एवं पौधरोपण झारखंड के विभिन्न स्थानों पर कर चुके हैं।

इस अभियान में सीयूजे के डॉ मनोज कुमार (संपदा अधिकारी), प्रोफेसर अजय सिंह (डीन, स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी), प्रोफेसर भगवान सिंह (डीन, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंस) और संगणक अभियांत्रिकी विभाग के अध्यापक डॉ प्रशांत प्रसून तथा डॉ पुष्पेंद्र कुमार शामिल थे।