राज्‍यपाल से मिले मुक्ति संस्‍था के पदधारी, विद्युत शवदाह गृह निर्माण की रखी मांग

झारखंड
Spread the love

रांची। मुक्ति संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल सीपी राधाकृष्‍णन से राजभवन में मिला। इस दौरान पदधारियों ने संस्था द्वारा किए गये अब तक के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। राजधानी में विद्युत शवदाह गृह के निर्माण की मांग रखी। राज्यपाल ने एक अच्छी व्यवस्था बनाने पर ज़ोर दिया।

मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने कहा कि राज्‍य में कई लोग अंग दान करने को इच्छुक होते हैं। अगर राज्य में अंगों के रखरखाव की उचित व्यवस्था हो जाये तो यहां के मरीजों को मदद मिलेगी।

राज्‍यपाल ने मुक्ति संस्था के कार्यों की प्रशंसा की। भविष्य में बेहतर करते रहने के लिए प्रोत्‍साहित किया। शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल में प्रवीण लोहिया, राहुल जयसवाल, तरुण जुल्का और सौरभ बथवाल शामिल थे।