मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारी को गिफ्ट किया 22 मंजिला घर, कीमत इतनी कि बन जाएं RRR जैसी 3 फिल्में, आईए जानें कौन हैं मनोज मोदी

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज इसका नाम ही काफी है। इसके मालिक मुकेश अंबानी ने अपने कर्मचारी और राइट हैंड मनोज मोदी को एक 22 मंजिला घर गिफ्ट किया है। Magicbricks.com की रिपोर्ट के अनुसार अंबानी ने अपने सबसे पुराने कर्मचारियों में से एक मनोज मोदी को जो घर गिफ्ट किया है, उसकी कीमत लगभग 1500 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

आपको बता दें कि 1500 करोड़ रुपए में बड़े आराम से ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकी RRR जैसी 3 फिल्में बनाई जा सकती हैं। RRR का बजट करीब 500 करोड़ रुपए था। रिपोर्ट्स के अनुसार यह 22 मंजिली इमारत मुंबई के नेपियन सी रोड पर स्थित है। इस प्रॉपर्टी का नाम ‘वृंदावन’ है।

नेपियन सी रोड पर रेसिडेंशियल प्रॉपर्टीज की कीमत आमतौर पर 45,100 रुपए से 70,600 रुपए प्रति वर्ग फुट है। मनोज मोदी को जो गिफ्ट मिला है, उसका हर एक फ्लोर 8,000 वर्ग फीट में फैला हुआ है।

इस ‘वृंदावन’ बिल्डिंग का कुल क्षेत्रफल करीब 1.7 लाख वर्ग फीट है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिल्डिंग की शुरुआत 7 फ्लोर कार पार्किंग के लिए रिजर्व हैं। इस आलीशान बिल्डिंग की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें लगा काफी फर्नीचर खासतौर पर इटली से मंगाया गया है।

आपको बता दें कि मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज के सबसे भरोसेमंद कर्मचारी होने के साथ ही मुकेश अंबानी के दोस्त भी हैं। दोनों ने ‘यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी’ में साथ पढ़ाई की थी।

अपनी पढ़ाई कम्प्लीट करने के बाद मनोज मोदी ने मुकेश अंबानी का साथ नहीं छोड़ा और 80 के दशक में रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ जुड़ गए। तब से लेकर अब तक मनोज मोदी रिलायंस इंडस्ट्रीज का अहम हिस्सा बन चुके हैं। मुकेश अंबानी और मनोज मोदी एक दूसरे के साथ बेहद क्लोज बॉन्डिंग शेयर करते हैं।