रांची। मुक्ति संस्था का प्रतिनिधिमंडल रांची नगर निगम के आयुक्त शशि रंजन से 25 अप्रैल को मिला। मुलाक़ात के दौरान शहर में विद्युत शवदाह गृह के निर्माण की मांग रखी। सुविधाजनक एवं सुचारू व्यवस्था स्थापित करने को लेकर संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने उन्हें जानकारी दी।
लोहिया ने उन्हें बताया कि राजधानी में कई वृद्ध नागरिकों के फोन आते है, जिनके बच्चे देश के बाहर नौकरी या पढ़ाई के लिए रहते है। उन्हें यह चिंता सताती है कि विपरीत परिस्थिति में उनके साथ कौन खड़ा रहेगा।
लोहिया ने कहा कि ऐसे में शहर में एक ऐसी व्यवस्था का होना अति आवश्यक हो जाता है, जिसमें किसी पर निर्भरता समाप्त हो सके।
नगर आयुक्त ने इस विषय पर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष प्रवीण लोहिया और विवेक मोहता शामिल थे।