साबरमती जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे माफिया अतीक अहमद की बदली बैरक, जानें क्यूं हो गया बेचैन

Uncategorized अन्य राज्य अपराध देश
Spread the love

अहमदाबाद। उमेश पाल अपहरण कांड में उम्रकैद की सजा के बाद माफिया अतीक अहमद पर जेल में सख्ती बढ़ा दी गई है। सजायाफ्ता कैदी होने के बाद अब अतीक अहमद को पुरानी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। अभी तक माफिया अतीक पिछले कई सालों से अहमदाबाद सेंट्रल जेल (साबरमती जेल) के नए हिस्से में रह रहा था।

जेल प्रशासन ने माफिया अतीक अहमद की कोरोना जांच और तबीयत में सुधार के बाद दो सौ खोली बैरक में शिफ्ट कर दिया है। साबरमती जेल में एक पूरा एरिया है, जहां पर हाई प्रोफाइल कैदियों को रखा जाता है। इस एरिया की सुरक्षा काफी कड़ी रहती है। उमेश पाल अपहरण केस में सजा होने के बाद अतीक अहमद को पुरानी जेल में शिफ्ट किया जाना था। जेल प्रशासन ने यह कार्रवाई दो दिन पहले की है।

आपको बता दें कि साबरमती जेल में सजायाफ्ता कैदियों को पुरानी जेल में रखने का प्रावधान है। विचारधीन कैदी नई जेल में रहते हैं। माफिया अतीक अहमद को अब दो सौ खोली बैरक के एरिया में शिफ्ट किया गया। यह पूरा एरिया हाई सिक्योरिटी में आता है।

सूत्रों के अनुसार इस बैरक में एक Solitary Confined Cell में रखा गया है, ताकि वह किसी और के संपर्क में नहीं आ सके। इस सेल का साइज काफी छोटा होता है। कैदी को ज्यादातर समय इसी सेल में रहना होता है। बड़े और खूंखार अपराधियों को जेल की इसी ऐसी ही सेल में रखा जाता है।

माफिया अहमद को साबरमती के जिस इलाके में शिफ्ट किया गया है। इसी हिस्से में सजायाफ्ता खूंखार अपराधी भी बंद हैं। माफिया अतीक अहमद के ऊपर 100 से अधिक मामले दर्ज हैं। 44 साल में पहली बार माफिया अतीक अहमद को पिछले महीने प्रयागराज की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

वहीं दूसरी तरफ उमेश पाल हत्याकांड में अभी अतीक अहमद से पूछताछ होनी बाकी है। साबरमती जेल में यह बदलाव जेलर तेजस वी पटेल के लौटने के बाद हुआ है। वह अभी तक हैदराबाद में ट्रेनिंग पर थे। जेल प्रशासन का काम इंचार्ज जेलर के पास था।