नई दिल्ली। झारखंड हाई कोर्ट के जज को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्याधीश बनाया गया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया।
राष्ट्रपति ने झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है। यह उनके कार्यभार ग्रहण करने से प्रभावी हो जाएगा।
जानकारी हो कि अपरेश कुमार सिंह को 24 जनवरी, 2012 को झारखंड उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें 16 जनवरी, 2014 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।
उन्हें अप्रैल, 2021 से झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।
जज अपरेश कुमार सिंह 20 दिसंबर, 2022 से 19 फरवरी, 2023 तक झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यरत रहे।