Jharkhand Weather News

Jharkhand Weather : कल से वज्रपात होने के साथ चलेगी आंधी, ये है आपके जिले का तापमान

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड में आंधी-बारिश के कारण अधिकतम तापमान में सामान्‍य से 5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया है। आने वाले दिनों में वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है। आंधी भी चलेगी। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 23 अप्रैल को दी।

गर्मी से मिली राहत

अधिकतम और न्‍यूनतम तापमान में गिरावट आने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम केंद्र के अनुसार अगले 3 दिन के अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें धीरे-धीरे 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।

24 अप्रैल को चलेगी आंधी

केंद्र के अनुसार 24 अप्रैल राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

25 को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 25 अप्रैल को राज्‍य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो, रांची, गुमला, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिले में देखने को मिलेगा। कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

26 से 27 अप्रैल ये स्थिति

केंद्र के मुताबिक 26 से 27 अप्रैल को राज्‍य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है। 26 अप्रैल को कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात के साथ तेज हवा चल सकती है। इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, गुमला, रांची, खूंटी, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो आदि जिलों में देखने को मिलेगा।

जिलावार तापमान