hailstorm

Jharkhand Weather : अलर्ट जारी, इन जिलों में 30 अप्रैल से पड़ेंगे ओले

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में 30 अप्रैल से ओला पड़ने की आशंका है। कई जगहों पर तेज गति से हवा चलेगी। आने वाले पांच दिनों तक गर्जन के साथ कई जगहों पर बारिश हो सकती है। कुछ स्‍थानों पर वज्रपात होने की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 28 अप्रैल को दी।

तापमान में गिरावट संभव

राज्‍य में अगले 2 दिन अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 2 से 3 दिन इसमें धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्‍स‍ियस की गिरावट संभव है।

29 अप्रैल को यहां बारिश

राज्‍य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है। कुछ जगहों पर सतही तेज हवा चलेगी। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार जिलों में पड़ने की संभावना है।

इन जिलों में पड़ेंगे ओले

30 अप्रैल और 1 मई को राज्‍य में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍य दर्जे की बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की आशंका भी है। कुछ जगहों पर सतही तेज हवा चलेगी। इसकी स्‍पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।

गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार जिलों में कुछ जगहों पर ओला पड़ने की आशंका है।

2 मई को यहां बारिश

राज्‍य के उत्तरी और निकटवर्ती मध्‍य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर वज्रपात होने की भी आशंका है। कुछ जगहों पर सतही तेज हवा चलेगी। इसकी स्‍पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, लातेहार जिलों में पड़ने की संभावना है।

3 और 4 मई को ये स्थिति

राज्‍य में गर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है।