JHARKHAND: सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया, मिले ये हथियार

झारखंड
Spread the love

चतरा। इस समय की बड़ी खबर। झारखंड के चतरा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई की है। झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने एक मुठभेड़ में 5 नक्सलियों को मार गिराया है। चतरा के लावालौंग में सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में मारे गए सभी नक्सली ईनामी थे। 2 पर 25-25 लाख रुपए का इनाम था। इनमें से एक बिहार का और अन्य झारखंड के रहने वाले थे। 

चतरा पुलिस मुठभेड़ में सैक कमांडर गौतम पासवान, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, सब जोनल कमांडर अमर गंझू, नंदू और संजीत भुइयां शामिल हैं। सैक कमांडरों पर 25 लाख और सब जोनल कमांडरों पर पांच-पांच लाख का इनाम है। दो एके 47, एक इंसास और दो रेगुलर राइफल मिले हैं। चतरा में अब भी सर्च अभियान जारी है।