Jharkhand : बढ़ती गर्मी का कहर, क्‍लास रूम में बच्‍चों के नाक से बह रहा खून, बेहोश हो रहे परीक्षार्थी

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड (Jharkhand) में गर्मी कहर बरपाने लगी है। इसका प्रतिकूल प्रभाव भी दिखने लगा है। बढ़ती गर्मी का असर स्‍कूल जाने वाले बच्‍चों पर पड़ रहा है। स्थिति यह हो गई कि क्‍लास रूम में बच्‍चों के नाम से खून बह रहा है। परीक्षा देने आए परीक्षार्थी भी बेहोश हो रहे हैं।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार ने बताया कि 13 अप्रैल की सुबह 10 बजे राज्‍य के 7 जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और उसके पार दर्ज किया गया था।

सबसे अधिक तापमान डालटनगंज जिले में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे अलावा जमशेदपुर, चाईबासा, गढ़वा, गोड्डा, पाकुड़, पलामू जिले का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और इससे अधिक दर्ज किया गया।

बढ़ती गर्मी के कारण गुरुवार को सिमडेगा के राजकीय मध्‍य विद्यालय, सेवई में परीक्षा देने आई आठवीं कक्षा की एक परीक्षार्थी दिव्या कुमारी परीक्षा के दौरान बेहोश होकर गिर पड़ी। इसी तरह पूर्वी सिंहभूम के आदर्श विद्यालय, धालभूमगढ़ में एक बच्‍ची के नाम से खून बहने लगा।

दोनों की मामलों में शिक्षकों ने सूझबूझ से काम लिया। त्‍वरित अपने स्‍तर पर बच्‍चों को राहत देने के उपाए किए। जिस बच्‍ची का नाक से खून गिरने लगा था, तत्‍काल उसे बेंच पर लिटाया।

गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए लोग सावधानी बरतें। सुरक्षा के उपाय अपनाएं। खासकर बच्चों का विशेष ख्याल रखें। यात्रा करने के दौरान अपने साथ बोतल में पानी जरूर लेकर चलें। एक छतरी, टोपी या गमछा का इस्तेमाल अपने सिर, चेहरे को ढकने के लिए करें।