Jharkhand : शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्‍नई में निधन, सीएम ने जताया शोक

झारखंड मुख्य समाचार
Spread the love

रांची। झारखंड (Jharkhand ) के हेमंत सरकार को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सरकार के कैबिनेट में शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो का 6 अप्रैल को निधन हो गया। उन्‍होंने चेन्‍नई के एक अस्‍पताल में अंतिम सांस ली।

जानकारी हो कि शिक्षा मंत्री पिछले काफी दिनों से बीमार थे। वे चेन्‍नई से इलाज कराकर झारखंड लौटे थे। इसके बाद अपना कामकाज संभाला था। विधानसभा की बैठकों में भी भाग ले रहे थे।

बीते दिनों आहूत विधानसभा सत्र के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्‍हें तत्‍काल एचईसी पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां से  उन्‍हें एयरलिफ्ट कर बेहतर इलाज के लिए चेन्‍नई ले जाया गया था।

इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही मातम छा गया। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन पर शोक जताया।

सीएम ने ट्वि‍टर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘अपूरणीय क्षति!

हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया।

परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।’