
रांची। झारखंड (Jharkhand) में संचालित सरकारी स्कूलों की छुट्टी में बदलाव किया गया है। इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसकी जानकारी भी संबंधितों को दी गई है।
जिला शिक्षा अधीक्षक ने जारी आदेश में लिखा है कि भारत सरकार के कार्मिक लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय द्वारा डॉ भीम राव अंबेडकर के जन्म दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया है।
उक्त आदेश के अनुपालन में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के 31 दिसंबर, 2022 को जिला अंतर्गत सभी कोटि के प्रारंभिक विद्यालयों के लिए निर्गत अवकाश तालिका में आंशिक संशोधन किया जाता है।
जारी आदेश के अनुसार डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को खूंटी जिले के सभी कोटि के विद्यालय बंद रहेंगे।
डॉ अंबेडकर जयंती पर घोषित छुट्टी का समयोजन करते हुए बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश को रद्द किया गया है। बुद्ध पूर्णिमा यानी 5 मई, 2023 को सभी कोटि के स्कूल खुले रहेंगे।