Gomia : नक्‍सल प्रभावित गांव में धारदार हथियार से एक की हत्‍या

झारखंड अपराध
Spread the love

प्रशांत अंबष्‍ठ

गोमिया (बोकारो)। झारखंड के बोकारो जिले के गोमिया (Gomia) प्रखंड के चतरोचटी थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित कर्री पंचायत‌ के दुधमो गांव में एक आदिवासी व्‍यक्ति की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई। घटना शुक्रवार रात लगभग दो से ढाई बजे की है।

जानकारी के अनुसार गांव में आपसी विवाद को सुलझाने को लेकर ग्रामीणों की बैठक चल रही थी। रा‍त करीब ढाई बजे गांव का दासो मांझी उर्फ सोखा (52 वर्ष) अपने घर जा रहा था। इस बीच घात लगाए लोगों ने धारदार हथियार से वार कर उसका सर कलम कर दिया। दासो मांझी के जमीन पर गिरने पर आसपास के ग्रामीण जुटे। हो हल्ला मचाया।

घटना की सूचना सुबह गोमिया इंस्पेक्टर बिनोद कुमार गुप्ता, चतरोचटी थाना को दी गयी। थाना प्रभारी नीरज‌ कुमार दलबल के साथ घटना स्थल दुधमो गांव पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल पोस्‍टमार्टम के लिये भेज‌ दिया।

घटना के बारे में थाना प्रभारी ने बताया कि दासो मांझी गांव में सोखा का कार्य करता था। आपसी विवाद में उसकी हत्या गांव के कुछ लोगों द्वारा कर दी गयी। मृतक के परिवार के सदस्य घटित घटना पर लिखित सूचना नहीं दी है। वैसे पता चल गया है कि घटना का अंजाम किसने दिया है।

घटित घटना से गांव में दहशत का माहौल है। देर शाम तक मृतक के परिवार के सदस्यों के द्वारा लिखित आवेदन देने की बात कही जा रही है।