गया नगर निगम ने स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत निकाला मशाल जुलूस

बिहार देश
Spread the love

राजेश कुमार मिश्रा

गया। स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत गया नगर निगम ने शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला। इसे लेकर लोगों को जागरूक किया।

मशाल जुलूस नगर निगम कार्यालय से निकाला। यह गया शहर का भ्रमण करते हुए गया टावर चौक के पास समाप्‍त हुआ। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

जुलूस में निगम के उप नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर सह डीएवाईएनएलएम के सि‍टी मिशन प्रबंधक साहिल राज, श्रीकांत सीओ सतीश, संगीता कुमारी, विकास राज, आजीविका मिशन सीआरपी व स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं भी शामिल थे।