बेटे की मौत का गम नहीं झेल पाया पिता, दुनिया को कहा अलविदा

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। बेटे की मौत का गम एक पिता नहीं झेल पाया। बेटे की मौत के कुछ ही दिनों बाद पिता ने दुनिया को अलविदा कर दिया। यह घटना गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत लमारी कला पंचायत के पतहरिया गांव की है।

जानकारी के मुताबिक गांव के निवासी 70 वर्षीय रामेश्वर पांडेय की मौत मंगलवार को हो गई। वे अपने पीछे दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए।

विदित हो कि उनके 3 पुत्र थे। इनमें एक 38 वर्षीय पुत्र रंजन पांडेय की मौत कुछ ही दिन पहले हो गई थी। रंजन गुजरात के भावनगर नामक स्थान पर लोकल कम्पनी में मजदूरी करने गया था।

बताया जाता है कि रंजन की मौत का गम बर्दास्त नहीं कर सके। वे लगभग एक माह से बीमार होकर बिस्तर पर ही थे। मृतक का अंतिम संस्कार बुधवार की सुबह किया गया।