बठिंडा मिलिट्री स्टेशन फायरिंग की गुत्थी सुलझी, सेना का जवान ही निकला 4 जवानों का कातिल, जानें आगे

अन्य राज्य देश
Spread the love

चंडीगढ़। बड़ी खबर चंडीगढ़ से आ रही है। यहां के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन में 4 जवानों की हत्या की गुत्थी को पंजाब पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने 4 जवानों की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सेना का जवान ही कातिल निकला है।

पुलिस ने सेना के गनर देसाई मोहन को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गनर देसाई मोहन मुख्य गवाह था। गनर देसाई ने ही 4 जवानों की हत्या की थी। पुलिस ने रविवार रात को उसे गिरफ्तार किया था। पुलिस आज दोपहर को उसे बठिंडा कोर्ट में पेश करेगी।

पुलिस को दिए बयान में गनर देसाई मोहन ने कहा कि चारों जवान उसका शारीरिक शोषण करते थे। इन अत्याचारों से तंग आकर उसने चारों जवानों की हत्या कर दी।

एसएसपी बठिंडा गुलनीत खुराना ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इस मामले में चश्मदीद ही कातिल निकला। मोहन देसाई ने चार जवानों का कत्ल किया था। पुलिस ने देसाई को गिरफ्तार कर लिया है। 12 बजे बठिंडा पुलिस इस मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगी।

हमलावरों की संख्या, उनका कुर्ता पयजामा पहन कर आना और एक हाथ में कुल्हाड़ी और दूसरे के हाथ में राइफल का होना खुद में ही संदेह पैदा करता था। क्योंकि सभी मारे गए जवानों पर गोलियों के निशान थे और किसी पर भी एक भी वार कुल्हाड़ी से नहीं किया गया।

पुलिस को गवाहों द्वारा दिए गए इन बयानों पर शक हुआ। पुलिस ने सेना के दो जवानों गनर नागा सुरेश और गनर देसाई मोहन की भूमिका की पूरी तरह से जांच की। जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।