विवेक चौबे
गढ़वा। विश्व में मात्र एक ऐसा मंदिर, जहां राम-कृष्ण की 32 मन की सोने की प्रतिमा है। जी हां, बात हो रही है गढ़वा जिले के बंशीधर नगर स्थित बंशीधर मंदिर की। प्राचीन काल से यहां राधा-कृष्ण की सुन्दर प्रतिमा स्थापित है।
पर्यटन की संभावनाओं के मद्देनजर यहां दो दिवसीय बंशीधर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन गोसाईं बाग ग्राउंड में 8 और 9 अप्रैल को किया गया है। यह जानकारी कांडी सांसद प्रतिनिधि राणा ऋषिकेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने दी।
सांसद प्रतिनिधि ने कांडी मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोगों के बीच आमंत्रण पत्र का वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंशीधर महोत्सव का आयोजन पलामू सांसद बीडी राम के अथक प्रयास से किया जा रहा है। महोत्सव में सभी लोग शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। प्रसाद ग्रहण करें।
मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे, मंडल अध्यक्ष श्रीकांत पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, मंडल महामंत्री शशिरंजन दुबे, विनोद प्रसाद सहित कई अन्य लोग भी उपस्थित थे।