उत्तर प्रदेश। बड़ी खबर उत्तर प्रदेश से आयी है। माफिया अतीक अहमद के खास गुर्गे कवी अहमद के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है। कवी अहमद का घर कौशांबी जिले में सरायअकिल थाना क्षेत्र में भखंडा गांव में है। कवी अहमद का नाम पूर्व विधायक राजू पाल हत्याकांड में आया था।
कवी अहमद राजूपाल हत्याकांड का इकलौता ऐसा आरोपी है, जो 18 साल से फरार चल रहा है और उसे पुलिस पकड़ नहीं सकी है। अब उमेश पाल की हत्या के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू की जा रही है। कवी अहमद के घर पर ध्वस्तीकरण का नोटिस चस्पा दिया गया है। कभी भी उसके घर को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू हो सकती है।
राजू पाल हत्याकांड के एक आरोपी कवि के घर पर पीडीए की टीम पहुंची। कौशाम्बी के मंदर मोड़ के पास कवि का घर ध्वस्त किया जाएगा। कवि को कई बार सीबीआई और पुलिस ने भी नोटिस भेज कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था, लेकिन तब से आज तक वो हाज़िर नही हुआ। राजू पाल हत्याकांड में इसका नाम विवेचना के दौरान सामने आया था। तब से पुलिस को ये छका रहा है।