Team India : मध्य प्रदेश। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच खेला गया।
इस मैच में टीम इंडिया की शर्मनाक हार हुई। मैच तीसरे दिन ही खत्म हो गया।
आस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को 9 विकेट से हरा दिया। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इस स्टेडियम में कभी नहीं हारी थी।
हालांकि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इस रिकॉर्ड को कायम नहीं रख सकी। टीम ने भारतीय दर्शकों को निराश किया।
भले ही टीम इंडिया ने दर्शकों को निराश किया। इसके बाद भी टीम इंडिया को अनोखे अंदाज में विदाई देकर ट्रैफिक कांस्टेबल ने लोगों का दिल जीत लिया।
इंदौर के चर्चित ट्रैफिक कांस्टेबल रंजीत सिंह के इंडियन क्रिकेट टीम को अनोखे अंदोज में विदाई देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।