Horoscope

today’s horoscope : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

07 मार्च, 2023

मेष

पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण कार्य पूरे होंगे। व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनाई योजनाओं पर भी कुछ सोच-विचार करेंगे। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद भी मिलेगी। जीवन में परिवार, दोस्तों और जीवनसाथी की भूमिका को पहचानेंगे। स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। स्वास्थ्य सुधार होगा।

वृष

दिन व्यापार के लिए फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। दिन योजना बनाने और फैसला लेने के लिए बहुत अच्छा है। पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर रखें। हर काम ईमानदारी से पूरा करने की कोशिश करें। सफलता हासिल होगी। किसी को प्रपोज़ करना चाह रहे हैं तो कर सकते हैं। किस्मत साथ देगी। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है।

मिथुन

दिन खुशियों भरा रहेगा। मन नये कार्यों को सीखने में लगेगा। बिजनेस में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कामकाज को पूरी सावधानी से करें। दूसरों की हर संभव मदद करें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी से कार्यों में सहयोग मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए समय ठीक रहेगा। गुस्से पर काबू रखे और बिना वजह विवादों में फंसने से बचें।

कर्क

सोच को सकारात्मक रखें। जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, इसके लिए अच्छे ऑप्शन भी मिलेंगे। महिलाएं घर के पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगी। रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उसे मनपसंद गिफ्ट देंगे। कोई भी फैसला सोच–समझकर लें। किसी काम में जल्दबाजी करने से नुकसान हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह

दिन अच्छा रहेगा। जिससे भी मिलेंगे, वह प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर वाणी पर संयम बनाए रखें। करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा, ड्राई फूड खाएं। बच्चों के साथ गेम खेलकर समय बिताएंगे। दाम्पत्य जीवन में पहले से चल रहे विवाद से राहत मिलेगी। खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है।

कन्या

मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेने का करेगा। आर्थिक रूप से पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोल-भाव पर लाभ होगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रशासन सम्बन्धी कार्य कराने के लिए थोड़ा धैर्य से काम लेना होगा। बच्चों की कामयाबी पर गर्व महसूस करेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

तुला

मन में नए-नए विचार आएंगे। कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। बनाए प्लान में कोई बदलाव हो सकता है। बिजनेस में कुछ नया करने की इच्छा होगी। दिल की बजाय दिमाग से काम लें। व्यापार में आर्थिक लाभ होने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा। ऑफिस में प्रमोशन होने के चांस बन रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। संगीत से जुड़े लोगों का समाज में नाम रोशन होगा।

वृश्चिक

प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी। समाज कल्याण की तरफ भी रुझान होगा। शत्रु हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन ठहर नहीं सकेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल होगी। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए स्रोत मिलेंगे। अचानक किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।

धनु

रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। घर पर परिवरवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगे। राजनीतिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पड़ोसियों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए दिन अच्छा है। माता के साथ रिश्तों में मजबूती आयेगी। बिजनेस में पिता को सहयोग करेंगे। खानपान और जीवनशैली पर विशेष ध्यान दे।

मकर

दिन बेहतर रहेगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी काम की तारीफ करेंगे। सैलरी में बढ़ोत्तरी हो सकती है, जिससे मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है। अच्छे प्रदर्शन का प्रभाव करियर पर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। व्यापार में फायदे के आसार नजर आ रहे हैं। धन लाभ से रुके हुए काम पूरे करेंगे।

कुंभ

दिन उत्तम रहेगा। सामाजिक कार्यों में योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। बात बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। दिन दूर की यात्रा करने से बचें। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए दिन अच्छा है।

मीन

घर पर किसी धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। संतान की करियर के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। पूरा दिन इंज्वाय से भरा रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस तारीफ कर सकते हैं। हो सकता है आपका प्रमोशन भी कर दें। नए लोगों से संपर्क बनेगा, जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।

(विचार : किस्मत कर्म से बनताबिगड़ता है।)