today’s horoscope : 16 मार्च, 2023
मेष
सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरी पेशा वाले लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है। कानूनी मामलों में लापरवाही मत कीजिए। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
वृष
रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। नकारात्मक विचारों को हावी नहीं होने दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन
अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है, क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा नहीं करें। स्वास्थ्य सही रहेगा।
कर्क
जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जा सकते हैं। यह सफल रहेगी।
सिंह
शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। विवाह योग्य लोगों को विवाह का रिश्ता मिल सकता है। आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है।
कन्या
किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करने का मौका मिल सकता है। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
तुला
बड़े अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। दूसरों के कार्यों में हस्तक्षेप मत कीजिए।
वृश्चिक
धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। किसी को भी पैसा उधार नहीं दें। यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। अचानक महत्वपूर्ण मामले में निर्णय ले सकते हैं। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे।
धनु
अपने प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगा। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।
मकर
मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। मन कार्यों में लगेगा। अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ
वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। कीमती चीजों को संभाल कर रखें। कोई भी जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्च पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।
मीन
प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है, आखिर में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्मत कर्म से बनता–बिगड़ता है।)