दिनभर घर वाले करते रहे तलाश, अगले दिन पेड़ से लटकती मिली देवर-भाभी की लाश, पुलिस कह रही ये बात

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

उत्तर प्रदेश। दिन भर घर वाले जिसकी करते रहे तलाश, दूसरे दिन दोनों की मिली लाश। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक महिला और युवक का फांसी के फंदे से लटकता शव मिला है। जिस महिला का शव मिला है, वह शादीशुदा है।

पेड़ से लटकता शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। यह नगर कोतवाली के बकुलाही गांव की घटना है। घटना की जानकारी मिलने पर वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दोनों के बीच अफेयर की बातें भी सामने आ रही हैं।

महिला और पुरुष का शव बाग में आम के पेड़ की एक डाल से लटका हुआ मिला। इस बात की जानकारी घर वालों को हुई, तो परिजन भी मौके पर पहुंच गए। यहां एक व्यक्ति और उसकी भाभी का शव लटका हुआ था। युवक के शरीर पर काली पैंट और लाल रंग की टीशर्ट थी। वही महिला के शरीर पर काले रंग का ब्लाउज और लाल पेटिकोट था। जिस पर कुछ धब्बे भी नजर आ रहे हैं।  इस बात की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची।

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को उतरा और पंचनामा भर कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोनों की मौत के बाद से प्रेम-प्रसंग की चर्चा चल रही है। मृतक के साले राम लाल ने बताया कि देर शाम को 7 बजे पता चला कि यह दोनों लोग गायब हैं। दोनों को सुबह 3 बजे तक हम लोग खोजते रहे और थक हारकर वापस आ गए। उसके बाद पता चला तो मौके पर जाकर देखा गया तो एक जंगल में फांसी के फंदे से दोनों लटके मिले।

इस मामले में सीओ सिटी करिश्मा गुप्ता ने बताया कि यह घटना नगर कोतवाली के पृथ्वीगंज चौकी के बकुलाही गांव की है। एक महिला और एक पुरुष की आत्महत्या की सूचना मिली थी। दोनों एक ही परिवार के थे। उनके द्वारा आत्महत्या की गई है। परिवार के लोगों ने तहरीर दी है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।