
रूस। हैरान कर देने वाली खबर रूस से आयी है। यहां वैज्ञानिक एंड्री बोटिकोव की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। बता दें कि एंड्री ने रूसी कोविड-19 वैक्सीन स्पुतनिक V बनाने में योगदान करने वाले वैज्ञानिकों में अपना योगदान दिया था।
अब 2 मार्च को उनका शव अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। एंड्री बोटिकोव रूस में एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक थे और उन्हें वैक्सीन पर काम के लिए अवॉर्ड भी मिला था। वही सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक ‘बोटिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे, जिन्होंने 2020 में Sputnik V वैक्सीन विकसित की थी’।
एक जानकारी की मानें, तो गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम करने वाले 47 वर्षीय बोटिकोव गुरुवार को अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।
वही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 2021 में COVID वैक्सीन पर काम के लिए वायरोलॉजिस्ट को ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड’ अवार्ड से सम्मानित किया था।