President Draupadi Murmu : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिठोरिया पंचायत की मुखिया मुन्नी देवी को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

  • पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छ्ता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए मिला सम्‍मान

रांची/ दिल्ली। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने झारखंड के रांची जिले के कांके प्रखंड की पिठोरिया पंचायत की मुखिया श्रीमती मुन्नी देवी को सम्‍मानित किया। अपने पंचायत में पेयजल एवं स्वच्छ्ता के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान के लिए उन्‍हें सम्‍मान मिला।

बता दें कि स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान के लिए स्वच्छता, तरल कचरा प्रबंधन, ओडीएफ प्लस ग्राम, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण (कैच द रैन) श्रेणियों में कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधि स्वच्छ ग्राही नेचुरल लीडर को सम्मानित करने के लिए 15 फरवरी तक ऑनलाइन नॉमिनेशन किया गया था। उक्त संदर्भ में रांची जिला से मुखिया श्रीमती मुन्नी देवी नामित हुई थी।

सम्‍मानित किए जाने पर कांके प्रमुख सोमनाथ मुंडा ने कहा कि यह पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। पिठोरिया, सुकुरहुट्टू, राडहा और कोकदोरो पंचायत ड्राई जोन एरिया में आता है। सम्मान मिलने पर इस क्षेत्र में काम करने वाले मुखिया और पेयजल विभाग के अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा।

मुन्नी देवी को सम्मान मिलने पर बीडीओ शीलवन्त भट्ट, उपप्रमुख अंजय बैठा, जिला परिषद सदस्य सदस्य हीना परवीन, पेयजल एवं स्वछता विभाग के प्रखंड समन्यक शम्भू केशरी, कुमारी रोमा, उषा राणा, मुखिया संघ के अध्यक्ष सोमा उरांव सहित पिठोरिया पंचायत के ग्रामीणों ने बधाई दी है।