दोस्तों के साथ दिनभर खेली होली, घर लौटा तो उठा लिया ये खौफनाक कदम, सदमे में बड़े भाई की मौत

अन्य राज्य देश
Spread the love

उत्तराखंड। दुखद खबर उत्तराखंड के हल्दवानी से आयी है। यहां राजपुरा क्षेत्र दो भाइयों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। छोटे भाई ने जहर खाकर जान दे दी। उसकी मौत की खबर सुनकर सदमे में आए बड़े भाई को दिल का दौरा पड़ गया और उसने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार राजपुरा के राजेंद्र नगर निवासी अरुण कुमार (बब्लू) रिक्शा चालक था। बुधवार को उसने दोस्तों के साथ दिनभर होली खेली। इसके बाद घर पहुंचा और घरेलू विवाद के चलते जहर खा लिया। परिजनों ने उसके गले में होली के रंग का लाल निशान देख फंदा लगाकर जान देने की बात कही।

डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम में उसकी मौत जहर से होने की पुष्टि हुई। पुलिस के अनुसार इस घटना के दौरान अरुण का बड़ा भाई अनिल उर्फ अन्नू होली मनाने के लिए अपने गांव फरीदपुर (उप्र) गया था।

छोटे भाई की मौत की सूचना मिलने पर उसे झटका लग गया। फरीदपुर से हल्द्वानी लौटते समय दिल का दौरा पड़ गया। अनिल को बहेड़ी के एक अस्पताल ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

होली पर्व पर एक साथ दो भाईयों की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज हरिराम ने बताया कि अरुण कुमार के शव का पोस्टमार्टम हल्द्वानी में हुआ। दूसरे के शव का पोस्टमार्टम बहेड़ी में ही किया गया।