पंचायत स्वयंसेवकों ने बनाया नया संगठन, अध्‍यक्ष बने सुनंद

झारखंड
Spread the love

विवेक चौबे

गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध सतबहिनी झरना तीर्थ व पर्यटन स्थल में मंगलवार को सभी पंचायत स्वयंसेवकों की बैठक हुई। उपस्थित स्वयंसेवकों ने पूर्व संगठन को भंग कर नए संगठन का गठन किया। उनका मानना है कि इससे भविष्य में कार्य करने में सुविधा हो सकेगी। एकता के साथ कार्य किया जा सके।

स्वयंसेवकों की सहमति से अध्यक्ष सुनंद कुमार, उपाध्यक्ष सत्येंद्र राम, सचिव नितेश कुमार, उपसचिव सिताबी यादव, कोषाध्यक्ष अमोल मेहता, उप कोषाध्यक्ष नीता देवी, मीडिया प्रभारी अजीत सिंह, सह मीडिया प्रभारी कुंदन राम व संयोजक शशिभूषण पांडेय को नियुक्त किया गया।

सभी ने निर्णय लिया कि प्रत्येक तीन वर्षों के अंतराल में संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। प्रत्येक तीन माह पर संगठन की बैठक की जाएगी। किसी भी पंचायत स्वयंसेवक को कार्य से संबंधित कोई दिक्कत होने पर अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष के साथ सभी मिलकर एकता का परिचय देते हुए समाधान किया जाएगा।

किसी भी पंचायत स्वयंसेवक को बीमारी या दुर्घटना के होने पर सहयोग राशि से मदद की जाएगी। अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष की मुख्य भागीदारी होगी, जो सभी की सहमति से मान्य होगी।

मौके पर कविता द्विवेदी, गूंजा कुमारी, सुषमा कुमारी, नीलम कुमारी, खुशबू कुमारी, उमाशंकर राम, राजू कुमार यादव, ओमप्रकाश प्रजापति, शंकर पासवान सहित कई स्वयंसेवक उपस्थित थे।