Jharkhand Weather : रांची। झारखंड के कई जिलों में सोमवार को गर्जन के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर तेज हवा चली। 30 और 31 मार्च को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 27 मार्च को दी।
तापमान में बदलाव नहीं
मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। 28 और 29 मार्च को दोपहर या शाम के समय आंशिक बादल छा सकते हैं।
30 मार्च को आंधी-वज्रपात
केंद्र के मुताबिक 30 मार्च को राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की दर्जे की वर्षा की संभावना है। राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
इसका असर बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां जिलों में देखने को मिलेूगा।
31 मार्च को ये स्थिति
केंद्र के अनुसार 31 मार्च को राज्य के उत्तर-पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती भागों में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, बोकारो, रामगढ़, रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां में देखने को मिलेगा।
राज्य में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा भी चल सकती है। इसकी स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की उम्मीद है।
1 अप्रैल को ये स्थिति
केंद्र के अनुसार 1 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
- खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं।
- अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेंजे।