Jharkhand Weather : आज सुबह 10 बजे सबसे अधिक रहा पाकुड़ का तापमान, जानें अपने जिले का पारा

झारखंड मौसम
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। मार्च का महीना खत्‍म होने को है। ऐसे में गर्मी का धीरे-धीरे बढ़ते जाना असामान्‍य नहीं है। हालांकि बीच-बीच में होने रही आंधी-बारिश से तापमान की बढ़ोतरी पर लगाम लग रहा है।

रांची मौसम केंद्र की मानें तो राज्‍य में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले दो दिन इसमें 2 से 3 डिगी सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

आम तौर पर दिन की शुरुआत होने के बाद लोगों को अपने जिले के तापमान के बारे में जानने की लालसा रहती है। वह जानना चाहते हैं कि आज सुबह में उनके यहां का पारा कितना रहा। इसके बाद वे दिन-भर में गर्मी-सर्दी आकलन आम तौर पर कर लेते हैं।

रांची मौसम केंद्र के अनुसार आज सुबह 10 बजे राज्‍य का सबसे अधिक तापमान पाकुड़ जिले में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इससे कुछ ही कम गोड्डा जिले का तापमान रहा। यहां 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जमशेदपुर का 36.1 डिग्री रहा।

ये है जिलों का तापमान